नाबालिग लड़के को कई बार महिला ने बनाया हवस का शिकार, ऐसा खुला राज

आजकल अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह हैदराबाद का है। यहाँ एक 27 साल की महिला को अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। इसी के साथ ही अदालत ने महिला पर 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मिली जानकारी के तहत आरोपी महिला पर एक नाबालिग लड़के के साथ एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट से संबंधित केसों से जुड़े एक फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने महिला को बच्चे के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। महिला के बारे में मिली जानकारी के तहत वो एक स्कूल में केयरटेकर के तौर पर काम करती थी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दिसंबर 2017 में थाने में शिकायत दर्ज की थी।

इस शिकायत के दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दायर किया था। पीड़ित बच्चे के पिता ने अपने द्वारा दी गई शिकायत में पुलिस को बताया था कि उन्हें अपने बेटे के शरीर पर जलने के निशान मिले थे। निशान मिलने के बाद उन्होंने इस बारे में जानकारी निकालना शुरू की। वहीं जांच-पड़ताल में उन्हें पता चला कि स्कूल की केयरटेकर उनके बच्चे को गलत तरीके से छूती थीं।

वहीं जब उन्होंने अपने लड़के से पूछा तो लड़के ने उन्हें बताया कि उस महिला ने हाल ही में स्कूल ज्वाइन किया है और कई बार उसके साथ गलत व्यवहार किया है। आरोपी महिला उसे धमकियां भी दिया करती थी और बच्चे को महिला ने सिगरेट से भी जलाया था। इस मामले में पुलिस की जांच में कई सबूत भी मिले और उन्ही को देखते हुए कोर्ट ने महिला को दोषी मानते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button