देश विदेश

नाज़ायज़ संबंध में ऐसी पागल हुई विवाहित महिला, कि पति को दे डाली दर्दनाक मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

पटना: बिहार के कैमूर जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। अवैध संबंध में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटा, इसके बाद साड़ी का फंदा लगाकर पति को पंखे से लटका दिया। यह वारदात कैमूर के भभुआ थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बताई जा रही है।

मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां और अनिल राम फोन पर बात करते थे। पिता को यह बात पता चली और उन्होंने मां को उससे बात करने से मना किया, लेकिन मां नहीं मानी। पिता ने इसकी शिकायत भभुआ थाने में की। पुलिस ने मां और अनिल को बुलाकर समझाया, मगर दोनों नहीं माने। बेटे ने बताया कि थाने में पहुंचे अनिल ने पिता को धमकाया कि वो इसका बदला अवश्य लेगा। रात में सब सोए हुए थे, तो अनिल मेरी मां के साथ चुपचाप आया और दोनों ने गला दबाकर पिता को मार डाला। उसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। सुबह हमलोगों को पिता की मौत के बारे में पता चला। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था।

परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेजा। SI गौरव कुमार ने बताया कि मोकरी गांव में एक शख्स की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी का आरोपी अनिल राम के साथ नाज़ायज़ संबंध था, जिसके कारण यह हत्या हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई, फिलहाल जांच जारी है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button