छत्तीसगढ़देश विदेश

निगम के तोड़ू दस्ता ने इतवारी बाज़ार को किया अतिक्रमण मुक्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अतिक्रमण अधिकारी ने ढहाये कब्जा किये गए कार गैरेज

रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवम नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के निर्देशन में विगत दिनों इतवारी बाजार के अवैध कब्जों को नगर निगम तोड़ू दस्ता दल द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था उसी क्रम में इतवारी बाजार के मछली बाजार के तरफ कुछ लोगों के द्वारा कार पार्किंग हेतु अतिक्रमण कर कार गैरेज बनाया गया था जिसे आज नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी भूपेश सिंह प्रतुल श्रीवास्तव अनिल बाजपेई सोनू चौधरी की उपस्थिति में तोड़ू दस्ता दल द्वारा तोड़कर कब्जा मुक्त कराया गया निश्चित ही आगामी दिनों में इतवारी बाजार स्वच्छ सुंदर परिलक्षित होते हुए अपने बाजार के वास्तविक स्वरूप में सामने आएगा, इसका पूरा प्रयास रायगढ़ नगर निगम द्वारा किया जा रहा है बताना चाहेंगे की मंडी की जमीन पर इतवारी बाजार के चारों ओर कई रसूखदारों ने कब्जे कर अपनी गाड़ियां खड़े करने के साथ-साथ निर्माण कराकर किराए पर भी लोगों को दिया हुआ है महा सफाई अभियान के दौरान जिला कलेक्टर के दौरे में लोगों ने इस बात की शिकायत भी की थी जिसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देशन पर नगर निगम ने इतवारी बाजार में कब्जा हटाने का काम शुरू किया स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद भी नगर निगम के काम में कोई कमी नहीं आई है ।नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर शहर में सभी स्थानों पर बेजा कब्जा हटाए जाएंगे जो भी लोग सरकारी जमीनों में वर्षों से काबिज हैं उन्हें किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।
अतिक्रमण अधिकारी भूपेश सिंह ने बताया कि कमिश्नर सर के निर्देशन में इतवारी बाजार के अवैध कब्जों पर कार्यवाही चल रही है कई वर्षो से लोग शासकीय स्थल पर कब्जा कर निजी लाभ ले रहे थे नगर निगम के तोड़ू दस्ता द्वारा इतवारी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button