
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में घुसाई बोतल, रफीदुल सहित 4 बांग्लादेशी दरिंदे गिरफ्तार
बैंगलोर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक महिला को प्रताड़ित करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते नज़र आ रहे थे। बताया जा रहा था कि पीड़िता नॉर्थ-ईस्ट की है, किन्तु बेंगलुरु पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता बांग्लादेशी है। उसकी ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) कर के उसे भारत लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपितों की पहचान कर उनमें से 4 को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस पीड़िता को भी खोजने में जुटी हुई है, ताकि वो भी जाँच प्रक्रिया में शामिल हो सके और अपना बयान दर्ज करा सके। बेंगलुरु सिटी के पुलिस आयुक्त कमल कांत ने बताया कि प्रारंभिक जाँच के बाद दुष्कर्म और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को खोजने के लिए पुलिस की एक अलग टीम गठित की गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपित बांग्लादेशी माने जा रहे हैं और पुलिस ने आशंका जताई है कि ये किसी गिरोह का हिस्सा हैं।
पीड़िता की आर्थिक समस्याओं के चलते उसे प्रताड़ित किया गया और और क्रूरता से उसका यौन शोषण किया गया। बेंगलुरु पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरी तत्परता से वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में जाँच आगे बढ़ाई जा रही है। राममूर्ति पुलिस थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार (मई 28, 2021) को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 6 आरोपितों में 2 महिलाएँ शामिल हैं। बैंगलोर पुलिस ने बताया है कि आरोपितों में से एक रफीदुल इस्लाम TikTok पर भी एक्टिव है और उसके अच्छे-खासे फॉलोवर्स भी हैं। सभी आरोपित वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त थे।