छत्तीसगढ़न्यूज़हेल्थ

निजी अस्पतालों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ में अब नहीं हो सकेगा फ्री इलाज, बंद हुई ये योजना

रायपुर : मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार ओडिशा सरकार ने बीजू स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में बंद कर दी है। राजधानी समेत प्रदेश के बड़े और मंझोले निजी अस्पताल इस योजना से मरीजों का इलाज कर रहे थे। योजना बंद होने से उन्हें बड़ा झटका लगा है। दरअसल इस योजना में पैकेज आयुष्मान भारत से बेहतर था और समय पर भुगतान होने से अस्पतालों को बड़ी राहत मिल रही थी।

भुगतान  से अस्पतालों को मिल रही थी बड़ी राहत
ओडिशा के करीब 5 से 6 लाख मरीज सालाना रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे थे। उन्हें भी झटका लगा है। अब वे छत्तीसगढ़ में फ्री इलाज नहीं करवा पाएंगे। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना (शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना) के साथ निजी अस्पताल बीजू योजना में ओडिशा के मरीजों का कैशलेश इलाज कर रहे थे।
ओडिशा सरकार ने 10-11 अप्रैल की दरमियानी रात से दूसरे राज्यों में किसी नए मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी है। योजना के तहत पहले जो इलाज हुआ है, उसका भुगतान अस्पतालों को किया जाएगा। इधर प्रदेश में क्लेम का नियमित भुगतान नहीं होने से प्रदेश के अस्पताल परेशान हो गए है। हालांकि कुछ दिनों से भुगतान होने से अस्पतालों को बड़ी राहत मिली है।
राजधानी के 90 फीसदी निजी अस्पतालों में हो रहा था इलाज
राजधानी के 90 फीसदी निजी अस्पतालों में बीजू स्वास्थ्य योजना से मरीजों का इलाज हो रहा था। गौर करने वाली बात ये है कि आंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर भी इस योजना को लागू करने की मांग कर चुके हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button