नियमितीकरण को लेकर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी हुए लामबंद

1 Min Read

अध्यक्ष लखनलाल के नेतृत्व में रायपुर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होगे सैकड़ो अनियमित कर्मचारी

रायगढ़ नगर निगम अनियमित कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण मुद्दे को लेकर बैठक आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष लखनलाल उरांव उपाध्यक्ष हेमोकान्ति सँवरा सचिव कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य संयोजक एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया,गठन पश्चत समस्त अनियमित कर्मचारी संगठन ने एक स्वर में रायपुर बूढ़ा तालाब में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने सहमति दी।
राज्य नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण हेतु छतीसगढ़ सरकार के जनघोषणा पत्र को ध्यान कराते हुए रायपुर बूढ़ा तालाब में एक दिवसिय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें राज्य भर के नगरीय निकाय के साथ रायगढ़ नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी भी धरना में नियमितीकरण को लेकर एकजुट होते हुए कूच करने वाले हैं।जिसके लिये नगर निगम रायगढ़ के प्लेसमेंट कर्मचारियो ने भी नियमितीकरण हेतु आगाज करते हुए संगठन में अध्यक्ष की जिम्मेदारी तेज तर्रार कर्मचारी नेता लखन लाल उरांव को सौपा है।उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में उनके नेतृत्व में समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे कहा।
अध्यक्ष लखनलाल उरांव ने भी सभी को संगठित होकर नियमितीकरण की मांग को पूर्ण करानेआश्वस्त किया।

Share This Article
Leave a Comment