
निशुल्क पुस्तक वितरण कर व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ शुभारंभ
छुरा गरियाबंद
भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
संपर्क सूत्र=8815207296
छुरा।। शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय में आज रामकृष्ण मिशन विवेकांनद आश्रम रायपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ विनित कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री स्वामी अव्ययात्मानन्द महाराज जी सचिव,रामकृष्ण मिशन विवेकांनद आश्रम रायपुर एवं स्वामी प्रापत्यानंद महाराज जी संपादक विवेक ज्योति,रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम रायपुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती एव स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना और राज्य गीत के साथ शुभारंभ हुआ। प्रथम उद्बोधन के रूप में प्राचार्य डॉ विनीत कुमार साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ में व्यक्तित्व विकास शिविर रामकृष्ण मिशन विवेकांनद आश्रम रायपुर द्वारा पूरे राज्य में लगाया जायेगा जिसका प्रारंभ शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा से हुआ। उन्होंने व्यक्तित्व विकास हेतू विवेकानंद आश्रम की भूमिकाओ पर अपने विचार व्यक्त किए । द्वितीय वक्ता के रूप में स्वामी प्रापत्यानंद महाराज जी ने शिविर के उद्देश्य पर विस्तार से बताये तथा युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष चर्चा किये।व्यक्तित्व के घटक शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा पर प्रकाश दिए तथा व्यक्तिव विकास के साथ साथ राष्ट्र विकास के बारे में भी चर्चा कीये। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी अव्ययात्मानन्द महाराज जी ने व्यक्तिव विकास कैसे हो पर अपना व्याखान दिया साथ ही शिक्षा के साथ साथ अच्छा चरित्रवान,संस्कारी होना देशप्रेम की भावना, निः स्वार्थ सेवा और आत्मविश्वासी होने पर बल प्रदान किये कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक श्री डी आर साहू ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन विवेकांनद आश्रम रायपुर द्वारा निशुल्क पुस्तकों का वितरण समस्त सहभगियो को किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एव कर्मचारी उपस्थित थे तथा कार्यक्रम संचालन रोहन बंजारे द्वारा किया कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही।
