न्यूज़रायगढ़

नेतनगर में गैर जरूरी नहर के ख़िलाफ़ ग्रामीण आक्रोश में


पिछले लगभग एक हफ्ते से नेतनगर में अनुचित रूप से खोदे जा रहे नहर के ख़िलाफ़ ग्रामीण लामबद्ध हो कर नहर के पास गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे हैं जो प्रशासन के लिए सर दर्द बनती जा रही है,किसी एक फैक्टरी को विशेष लाभ पहुंचाने के लिए बहु प्रतिष्ठित व बहु प्रतीक्षित महति महत्वाकांक्षी वृदद नहर परियोजना ,जो कि रायगढ़ के अभूतपूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामकुमार अग्रवाल जी की कल्पना थी उसको मट्टी पलित कर ऊंचाई कम कर दिया गया, यदि ऊंचाई कम होगी तो निश्चित रूप से जल भराव भी कम होगा फलस्वरूप सप्लाई भी इच्छानुरूप नहीं होगी। नहर परियोजना में 168 गाँव की जमीन प्रभावित हुई है जहाँ के किसानों को अब जमीनी हकीकत का पता चला है
गौरतलब हो कि नहर में केवल खरीफ़ फसल के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा रवि फसल के लिए कोई प्रावधान नहीँ है इस बात की जानकारी लगते ही नेतनगर के आस पास के नहर प्रभावित किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और सब संगठित हो कर आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं।
उद्योगों के हाथों की कठपुतली बन प्रशासन उनके लिए मुजरा करती नजर आ रही है,नहर का प्रत्यक्ष लाभ उद्योगों को मिल रहा है जिनके लिए न कोई रवि फसल न खरीफ़ का प्रावधान है,जब चाहे मनचाहे पानी ले सकते हैं किन्तु किसान अपनी जमीन गँवा कर लाचार महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन का दोहरा रवैय्या किसी सौतेले व्यवहार से कम नहीं।

अतः अंचल के किसान सोमवार को नेतनगर से पैदल मार्च करते हुए जिलाध्यक्ष कार्यालय पहुँच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे,
जिले के ख्यातिलब्ध, व जन हितैषी किसान नेता लालू सिंह जी ने सभी क्रांतिकारी साथियों,किसानों, सामाजिक संगठनों को इस महारैली में शामिल हो कर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े होने और किसानों का संबल बढ़ाने की अपील की है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button