नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कृषक चेतना मंच का आंदोलन डभरा में होगा कल

डभरा।। कृषक चेतना मंच के द्वारा किसानों की समस्याअाें को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषक चेतना मंच डभरा के अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने बताया कि किसानों के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डभरा अघोर आश्रम के सामने 2 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उनकी मांगों में प्रमुख रूप से रबी फसल के लिए पानी, समितियों में रबी फसल के लिए खाद का भंडारण व वितरण, 20 क्विंटल प्रति एकड़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी। शराब बंदी, सहकारिता चुनाव, जल उपभोक्ता समिति का चुनाव, धान खरीदी इलेक्ट्रॉनिक मशीन से कराने, पूर्व के दो साल का बोनस आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button