पंचधारी में मौज मस्ती कर रहे लोंगों में मचा हड़कंप, डूबने वाला बालक थाना चक्रधर नगर क्षेत्र बताया जा रहा है
रायगढ; पंचधारी में नहाते समय एक नाबालिग युवक की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई, डूबने वाले बालक का की पहचान कर ली गई है जिसका नाम राशु तिवारी पिता हरिशंकर तिवारी उम्र 15 वर्ष निवासी गोवर्धनपुर का बताया जा रहा है, दुर्घटना स्थल पर देर शाम डायल 112 से हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पंचधारी में डूब कर मरने की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी यहा कई बार लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, फिर भी मौज मस्ती करने वालों का भीड़ लगे रहना समझ से परे है।











