शौहर की मौत के बाद बेटे के दोस्त से हो गया प्यार, माँ के प्रेमी को बेटे ने उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से जुर्म का एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शाहरुख मौके से भाग निकला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी शाहरुख़ की तलाश में लग गई है।

मृतक 25 साल का नाजिम मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। उसका निकाह नहीं हुआ था। वह चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पास ही आरोपी शाहरुख़ का घर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ वर्ष पूर्व शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम और शाहरुख दोनों दोस्त थे। नाजिम का शाहरुख़ के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच नाजिम की शाहरुख की अम्मी के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं और दोनों में नाज़ायज़ संबंध स्थापित हो गए थे।

नाजिम अक्सर शाहरुख की अपुपस्थिति में उसके घर आया करता था, जो आरोपी को पसंद नहीं था। शाहरुख के कई बार मना करने पर भी नाजिम नहीं मान रहा था। गुरुवार को शाहरुख बुलंदशहर गया हुआ था। इसी दौरान शाहरुख़ के एक दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। शनिवार को शाहरुख वापस घर लौटा। रात 8:30 बजे नाजिम दुकान पर बैठा था, तभी शाहरुख ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी शाहरुख़ की तलाश में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button