पखांजूर में निकाली गई तिरंगा यात्रा :भाजपा ने लोगों को बांटे झंडे, घरों और दुकानों में तिरंगा फहराने की अपील–

3 Min Read

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–10.8.22

पखांजूर में निकाली गई तिरंगा यात्रा :भाजपा ने लोगों को बांटे झंडे, घरों और दुकानों में तिरंगा फहराने की अपील–

पखांजूर–
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे के नेतृत्व में
आज बुधवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सर्व समाज प्रमुख शामिल हुए. इस यात्रा के माध्यम से नगरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, दुकानों ओर कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की गई. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के बीच तिरंगे झंडे का वितरण भी किया.

आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. देश के आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ऐसे समय में देश के नागरिकों में देशभक्ती का जज्बा बढ़ाने और तिरंगा के प्रति सम्मान जागृत करने देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. बुधवार को पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में पखांजूर पुराना बाजार नेताजी चौक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई, जो कि पूरे नगर पंचायत को घूम कर संपन्न हुई.बाइक रैली के साथ नगर में घूमकर लोगों से हर घर तिरंगा के लिए अपील करते नजर आए.
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. आगे बढ़ते-बढ़ते लगातार वे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते दिखे. लोगों के बीच जागरूकता लाने संदेश युक्त पाम्पलेट भी बांटे गए. जगह-जगह रुक रुक कर नागरिकों से तिरंगा फहराने की अपील की गई. तिरंगा झंडा का वितरण भी किया गया.

इस अवसर पर भोजराज नाग,अशीम राय,शंकर सरकार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आज देश अपने आजादी के 75 वें पड़ाव में है. इस अवसर पर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व अमृत महोत्सव मना रहा है. मोदी ने हर घर तिरंगा का आव्हान किया है. इसमें पखांजूर(परोलकोट) नगर/गांव के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होनी चाहिए. इस उत्सव में हम सब बढ़-चढ़कर आगे आए, अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराए. यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा.भाजपाई द्वारा नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घर-घर तिरंगा फहराया जाए.
इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।भाजपा मंडल अध्यक्ष पखांजुर श्यामल मंडल, भाजपा मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी , भाजयुमो मंडल प्रभारी राजीव श्रीवास मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चे, प्रकोष्ठ, शक्तिकेंद्र, बूथ स्तर के समस्त सम्मानीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment