
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
पटवारी संघ की लवन तहसील स्तरीय बैठक में प्रथम कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त बैठक में सर्व सम्मति से तहसील पटवारी संघ का अध्यक्ष पद के लिए विजय डहरिया को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सैयद आसिफ अली को सचिव दिनेश कुमार पैकरा एव कोषाध्यक्ष पद के लिए कृपा राम वर्मा, वही संगठन मंत्री तुलसीराम बर्मन, भोजेन्द्र ध्रुव प्रचार मंत्री कौशिल्या साहू, सरस्वती गजेन्द्र, डोमेश्वरी ध्रुव एवं कार्यकारिणी सदस्य में शशि पटेल, अजय प्रभाकर, डेनिश ध्रुव, संरक्षक मोहन लाल सिन्हा, बृहस्पत प्रधान को चुना गया। इस मौके पर लवन तहसील संघ के पटवारी ओमप्रकाश वर्मा, शीतल माहेश्वरी, शीतल देवांगन और क्षितिज पटेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



