पड़रामटोला प्राथमिक शाला में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

छुरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत केशोटोला के आश्रित ग्राम पड़रामटोला स्थित प्राथमिक शाला में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विद्यालय परिसर को सुरक्षित एवं हरित बनाने के उद्देश्य से बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य कराया गया है तथा शेष कार्य भी प्रगतिरत है। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया श्री मुकेश कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय का स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में भविष्य में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण की भावना को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।


इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीणजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखरेख का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री मुकेश कुमार दुबे, जितेंद्र कंवर, समुंदर लाल, भूवनेश्वर अंबादे, डोमन लाल साहू, रामबिलास, भारत, तीजूराम, मूलसिंह, हेमराज सहारे, बीरबल दास साहू, हारुन दास, परिसर रक्षक गोपालपुर सुश्री जयश्री कौशल, परिसर रक्षक नांदिया खुर्द श्री रविकुमार परसाई, परिसर रक्षक घोघरे श्री रोशन साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, विद्यालय के प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Back to top button