न्यूज़रायगढ़

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी:3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, फिर पति पड़ोसन को लेकर भागा

रायगढ़ जिले में पति की बेवफाई से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन इसके बाद उसका पति मोहल्ले की ही दूसरी लड़की को भगा ले गया था।

खुदकुशी की सूचना के बाद सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर चिराईपानी इंदिरा आवास में 19 साल की सरोज प्रधान का अपने ही पड़ोसी ओमिका यदुवंशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।

पति ने की बेवफाई
शादी के बाद सरोज अपने ससुराल में रह रही थी। पिछले दिनों पति ओमिका यदुवंशी ने मोहल्ले के ही एक और लड़की को भगा ले जाने के कारण सरोज आहत हो गई। बेटी को परेशान देख उसके माता-पिता उसे अपने घर ले आये थे। जहां सोमवार की दोपहर सरोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट नहीं मिला
मृतका के पास से उसके पति से संबंधित कोई पत्र बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की जांच और मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। जांच के दौरान उसके पति के खिलाफ कोई साक्ष्य मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button