पति के दोस्त संग प्यार में पड़ गई युवती, हुआ खौफनाक अंजाम

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बार फिर से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यह खबर चौकाने वाली है। मिली जानकारी के तहत यहां अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मार दिया है। बताया जा रहा है पति को मारने से पहले प्रेमी और उसके साथियों ने महिला के पति को चिकन-शराब की पार्टी दी। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अब पुलिस ने पत्नी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है इस ब्लाइंड मर्डर का खातेगांव पुलिस ने खुलासा किया है। खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि, ’29 जुलाई की सुबह थाने पर सूचना मिली कि शिव कलोता खेत पर खाट पर लाश रखी है। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया।’ आगे अधिकारी ने बताया कि पता चला कि शव बंटी नाम के व्यक्ति का है। शख्स के गले पर निशान थे, इस वजह से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आगे उन्होंने कहा पीएम में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या हुई है। अब पुलिस ने अपराध 499/2021 धारा 302 भादवि में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि पड़ताल में सामने आया कि बंटी की पत्नी बाजल के गणेश के साथ अवैध संबंध हैं।

इसी को देखते हुए पुलिस ने लीड ली ओर बाजल और गणेश को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। वहीँ पूछताछ पर दोनों टूट गए और बंटी की हत्या करना कबूल कर लिया। अब पुलिस ने बाजल सहित विजय नाथ, गणेश नाथ, पप्पू नाथ, धर्मेन्द्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। क्यों की गई हत्या- पुलिस का कहना है बंटी को पत्नी और दोस्त गणेश के अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिल गई थी इसी के चलते वह पत्नी के साथ मार-पीट करता था। यह सब होने के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button