उचित मूल्य की राशन दुकान का हुआ शुभारंभ

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
नगर पंचायत लवन में वसुंधरा स्व सहायता समूह की महिलाओं को शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन के लिए दिया गया है। उक्त राशन दुकान का शुभारंभ पार्षद व जनभागीदारी अध्यक्ष मृत्युजंय पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर हो रही है। वे समूहों में कार्य शुरू कर सशक्तीकरण और समृद्वि की ओर बढ़ रही है। लवन की वसुंधरा स्व सहायता समूह की महिलाओं को शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन के लिए मिला है। वर्तमान समय में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना प्रतिनिधित्व कायम रखा है। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं रही है। कोरोनाकाल में महिलाओं ने मास्क व सेनेटाईजर का वितरण कर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
इस दौरान स्व सहायता समूह की अध्यक्ष खगेश्वरी कुर्रे, सचिव अमरावती कुर्रे, उपाध्यक्ष संतोषी बार्वे तथा सदस्यों में आशनि कुर्रे, अनामिका कुर्रे, बुधवारा कुर्रे, शांति कुर्रे, आशिम कुर्रेे, बिमलस कुर्रे, राजबाई बार्वे, जगीता बंजारे, सधेली कुर्रे, सावन कुर्रे, उर्मिला बाई कुर्रे सहित वार्ड पार्ष श्रीमति गंगा कुल्लू रात्रे, केश्व रात्रे, मृत्युजंय पाण्डेय, एस.कुमार धीवर, नागरिको में मिलन साहू, आकाश साहू, धनाराम साहू, छोटेलाल कुर्रे, संतोष कुर्रे सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button