पति-पत्नी और वो में पत्नी की हत्या : साड़ी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले अवैध सम्बन्ध के चलते हत्या की खबर सामने आई है। यहां पति का गैर महिला से संबंध होने की बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या निर्मम कर दी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तर किया है। साथ ही मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला पुरुर थाना क्षेत्र के बोरिदकला गांव का है।

[img-slider id="274450"]

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोरीदकला निवासी 28 वर्षीय सुरेश ढीमर की पत्नी उसके पर चरित्र पर शक करती थी। पति का गैर महिला से संबंध होने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की साड़ी से उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारे पति के भाई ने रात 2 बजे थाने पहुंचकर पुलिस से इसकी शिकायत की। फिर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने हत्यारे पति सुरेश ढीमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button