अन्यन्यूज़

पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने निकाला बेटी पर गुस्सा,,, सेनेटाइजर उड़ेल जिंदा जलाया…..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक यूं तो हर घर में होता है लेकिन इस घर में ये झगड़ा जानलेवा बन जाएगा ऐसा शायद ही किसी को अंदाजा था. यहां पति से झगड़े का गुस्सा एक महिला ने अपने मासूम बच्चे पर निकाला और वो भी ऐसा निकाला कि उसकी जान ही ले ली. पति से विवाद करने के बाद पत्नी ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी को सेनेटाइजर डालकर जिंदा जला दिया. घटना के बाद कलयुगी मां मौके से फरार हो गई वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी मां की तलाश तेज कर दी है. घटना अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के मोहम्मदपुर बडेरा गांव की है. पुलिस के मुताबिक आशा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आशा देवी ने अपनी 5 वर्षीय बेटी वंदना के ऊपर सेनेटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया.

इस हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मां घर से फरार हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पिता की तहरीर के आधार पर अतरौली पुलिस ने हत्यारन मां आशा देवी के खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है.

इस मामले में सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया की मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली आशा देवी ने पति से विवाद के बाद अपनी बेटी के ऊपर सेनेटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया. घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पति की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button