
पत्थलगांव कांड पर भाजपा का कड़ा रुख : दो महिला सांसदों के पहुंचने से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद
पूर्व कलेक्टर चौधरी और पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव भी धरने पर बैठे जशपुर।
जशपुर जिले के पत्थलगांव में धार्मिक जुलूस को कार से रौंदने के मामले पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया लिया है। अंचल के नेतागण इस मामले को लेकर लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज भाजपा की दो महिला सांसदों गोमती साय और रेणुका सिंह आज पत्थलगांव पहुंचीं। साथ ही पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव भी पत्थलगांव में आयोजित धरने में शामिल हुए और मृत परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और घायलों को 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन लगातार भाजपा नेताओं से संपर्क कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इस मामले में अभी कोई भी निष्कर्ष निकलता नजर नहीं आ रहा है।