मोटर साइकिल सवार चालक को हाइवा ने मारी टक्कर , मौके मौत
रायगढ़ /धरमजयगढ़: आपकी आवाज, मोटर साइकिल कि किस्त जमा करने जा रहे बाईक सवार को हाइवा ने टक्कर मार दिया जिससे चालक युवक कि मौत हो गई है
[img-slider id="274450"]
जनकारी के अनुसार देव प्रसाद महंत पिता तिलक दास निवासी पंडरीपानी 3 मई 25 को अपने मोटरसाइकिल
CG 13 BD 4907 से मोटरसाइकिल कि किस्त जमा करने लैलूंगा के लिए घर से निकला था उसी समय जयंत ढाबा औरामुड़ा तिराहा चौक के पास लगभग 9:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार कि हाइवा CG 15 ED 3327 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते हुए बाईक सवार देव प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी जिससे देव प्रसाद दूर फेंका गया और टक्कर जोरदार होने के करण गंभीर चोट लगने के कारण देव प्रसाद कि मौके पर मौत हो गई। घरघोड़ा पुलिस ने शव पंचनामा कर जाँच मे जुट गई है वही दुर्घटना में शामिल हाइवा चालक को गिरफ्तार कर हाइवा को जब्त कर लिया है



