
16 चिटफंड कंपनियों की 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क- जनता को पैसे कब वापस मिलेंगे कुछ पता नहीं
रायपुर। एसपी की ओर से जानकारी दी गई है कि दिव्यानी और बीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इन कंपनियों में हजारों लोगों ने करोड़ों निवेश किया है। दोनों चिटफंड कंपनियों की रायपुर में करीब 2 करोड़ के संपत्ति की जानकारी मिली है। यह सभी प्रॉपर्टी लोगों के निवेश किए गए पैसों से ही खरीदी गई है। इसलिए इन्हें कुर्क किया जाना चाहिए। एसपी के प्रस्ताव पर कलेक्टर एक-दो दिन में दोनों चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी करेंगे। राजधानी में अब तक 16 चिटफंड कंपनियों की 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इन दो कंपनियों की संपत्ति कुर्क होने के बाद रायपुर प्रशासन के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति नीलाम की जा सकेगी। हालांकि रायपुर में अभी एक भी चिटफंड कंपनी की संपत्ति नीलाम नहीं की गई है। लगभग सभी कंपनियों ने नीलामी के विरोध में कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। इस पर अंतिम फैसला नहीं आने की वजह से संपत्तियों की नीलामी नहीं हो पाई है