पत्नी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी गये जेल

पूछताछ के दौरान ही बेकाबू हुआ पति, पुलिस ने मौके पर लिया अभिरक्षा में, न्यायालय ने भेजा जेल

बचेली | पत्नी को लंबे समय से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में बचेली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी पति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर  भेजा गया जेल ।

जानकारी के अनुसार आकाश पटनायक, पिता विमल चन्द्र पटनायक, उम्र 36 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 190, टाइप-03, पुराना जिम के पास, किरंदुल, जो कि एनएमडीसी किरंदुल के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ है, के विरुद्ध उसकी पत्नी मनीषा पटनायक ने थाना बचेली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025 से आरोपी द्वारा लगातार विवाद, झगड़ा एवं प्रताड़ना की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर दिनांक 05 फरवरी 2026 को दोनों पक्षों को थाना बचेली में पूछताछ हेतु तलब किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश पटनायक ने पुलिस की मौजूदगी में ही आवेदिका के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं धमकी दी, जिससे संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल आशंका उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचेली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया और धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पश्चात आरोपी के विरुद्ध धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा प्रस्तुत कर उसे माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, बड़ेबचेली के समक्ष पेश किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी आकाश पटनायक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं घरेलू हिंसा जैसे मामलों में सख्त संदेश भी गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button