छत्तीसगढ़

CG News : पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत.. सदमे में आया परिवार

CG News : कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत कोड़ा नदी के पास पिकनिक मनाने गए दो युवक पाने के तेज बहाव में बह गए। एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दूसरा पानी में डूब गया। सूचना के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, कटघोरा निवासी विपिन दुबे (26 साल) और उसकी छोटी बहन समेत उसकी सहेली और तीन लड़के रविवार की सुबह लगभग 9 बजे पिकनिक मनाने कोड़ा गांव बांगो डुबान गए थे। इस दौरान विपिन दुबे और उसका एक दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

Also Read: CG News : एक तरफा प्यार के लिए प्रोफेसर ने लगा ली फांसी, दे दिया जान…

CG News  : इस दौरान नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ने लगा और दोनों बह गए। बताया जा रहा है कि डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया था। किसी तरह एक युवक की उसके दोस्तों ने जान बचाई, वहीं विपिन आगे तेज बहाव में बह गया। इस हादसे के बाद सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल से 10 किलोमीटर आगे बहते हुए देखे जाने पर ग्रामीणों की मदद से विपिन दुबे के शव को बाहर निकाला गया।

Show More
Back to top button