पत्नी ने पति पर लगाया बेटी के साथ रेप का आरोप, महिला का दांव पड़ा उलटा

यूपी के बुलंदशहर (Bulandshar) में पत्नी ने पति पर बेटी के साथ रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में पति पर गुरुवार को जहांगीरपुर थाने में भी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का मामला दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस पूछताछ में उलटी महिला फंस गया है। पुलिस का कहना है कि पिता पर लगा बेटी के साथ रेप का आरोप जांच में गलत पाया गया है। आरोप है कि महिला ने खुद के अवैध संबंध होने की वजह से पति को रास्ते से हटाने के लिए पूरी साजिश रची है। जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर थाना एरिया निवासी एक महिला ने पति पर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। रेप की एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में किशोरी से पूछताछ की तो वह मुकर गई। जिसके बाद महिला की पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी से 164 के बयान के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान किशोरी ने पिता दुवारा रेप के मामले को झूठा बताया है। उसने पूछताछ के दौरान कहा कि पिता ने उनके साथ रेप नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति छह साल बाद घर आया था। इस बीच महिला के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए। बाधा बनने पर महिला ने अपने पति को जेल भिजवाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। महिला ने पति पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के दौरान रेप के आरोप गलत पाए गए हैं। किशोरी ने घटना से इनकार किया है। महिला के किसी और से अवैध संबंध है। जिसके चलते उसने पति के खिलाफ साजिश रची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button