हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग – स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर किया श्रद्धांजलि अर्पित

जशपुर जिला के थाना कुनकुरी अंतर्गत 22 सितंबर 2022 को आरोपी के द्वारा दिन दहाड़े बीच सड़क में ड्यूटी करने जा रही नर्स देवकी चक्रेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दिया गया था इसी संबंध में आज विकासखंड बगीचा के सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा से बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला गया एवं बस स्टैंड में मृतिका देवकी चक्रेश की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया, एवं मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।  बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के टाँगरगांव की निवासी देवकी चक्रेश कुनकुरी थाना क्षेत्र के कतंगखार गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में CHO के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार को मृतिका टाँगर गांव से कतंगखार आ रही थी। इसी दौरान हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर सहित शरीर मे आए गम्भीर चोट की वजह से देवकी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का शासन से निवेदन है कि अपराधी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा हृदय विदारक घटना को अंजाम न दे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button