पत्नी से नई नौकरी मिलने की बात कही और पड़ोसन को लेकर भाग गया पति

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली से नाज़ायज़ संबंध को लेकर एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां पर शादीशुदा व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला को लेकर भाग गया. व्यक्ति की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है. पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़िता का कहना है कि उसने अपने पति को हर जगह खोजा, कई बार फोन भी किया, मगर कोई पता नहीं चल सका. कुछ देर बाद जब वो पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर पहुंची, तो पूरा माजरा समझ आ गया.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि कुछ दिनों पहले उसका पति कुछ आवश्यक कागज़ात संभालकर अपने बैग में रख रहा था. जब उसने पति शुभ मंडल से पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो. तो पति ने जवाब दिया कि एक अच्छी नौकरी मिलने वाली है, फिर उसने सारे कागज़ात बैग में रख लिए. उसे अपनी पर जरा भी संदेह नहीं हुआ. मगर दोपहर में उसका पति कहीं चला गया और जब बहुत देर तक घर नहीं आया, तो उसने अपने पति को खोजना शुरू किया. मगर कुछ पता नहीं चला.  

जब वो पति तो ढूंढते हुए पड़ोस में रहने वाली विधवा भाभी के घर पहुंची तो उसे वहां पर एक नोट बरामद हुआ. जिस पर लिखा हुआ था वो अपनी इच्छा से शुभ मंडल के साथ नई जिंदगी शुरु करने के लिए यहां से भाग रही है. साथ ही उसने लिखा कि उसे अपने पति की पैतृक संपत्ति से कुछ भी नहीं चाहिए. बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली महिला के पति की मौत दो साल पहले हुई थी. इसके बाद शुभ मंडल और रीमा चौधरी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. पीड़िता ने पुलिस से अपने पति को जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है. 

Share This Article
Leave a review