छत्तीसगढ़न्यूज़

पत्रकार करेंगे अब राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार नहीं जाएंगे अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*राजनीतिक पार्टियों द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा  के चलते खबरों का करेंगे अब बहिष्कार
रायगढ़ =जिले की राजनीतिक पार्टियों द्वारा पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसका अब स्थानीय पत्रकार खुलकर विरोध कर रहे हैं। स्थानीय पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है कि अब वे राजनीतिक पार्टियों की खबरों का बहिष्कार तो करेंगे ही, साथ ही साथ उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। पत्रकारों ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों की जिला इकाई की मनमानी चरम सीमा पर है, वह माथा देखकर तिलक लगाती है। उनके इसी आचरण एवं व्यवहार को अब रायगढ़ के पत्रकार और नहीं सहेंगे, फिर चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा। इसी कड़ी में आज शाम 4 बजे भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के 50 से अधिक पत्रकारों ने बहिष्कार करने की सहमति दी है। धीरे-धीरे पत्रकारों संख्याबल और बढ़ेगी और राजनीतिक पार्टियों को एहसास होगा कि चंद लोगों ने रायगढ़ प्रेस बिरादरी का ठेका नहीं ले रखा है। यदि निजी संबंध है तो निजी मामला हुआ उसे घर तक रखें। राजनीति और पत्रकारिता इससे अलग हैं।
इस मीटिंग में  शेषचरण गुप्ता, संजय बोहिदार, मुरली बोहिदार, विनय पांडे, राजेश जैन, विवेक श्रीवास्तव, राम कुमार देवांगन, नितिन सिन्हा सुशील पांडे, कैलाश आचार्य, नवरत्न शर्मा, बंसी निराला, महादेव परिहारी, लक्की गहलोत, हेमसागर श्रीवास, विशाल सिंह, मनीष सिंह, नरेंद्र चौबे, राजा खान, कृष्णा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश थवाईत, विकास पांडे, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, सिमरन पंनघरे, संजय शुक्ला, राहुल अधिकारी, संजय शर्मा, संदीप, विजयंत खेडुलकर, यशवंत खेडुलकर, आमिर नसरुद्दीन, अभिषेक उपाध्याय, शमशाद अहमद, निमेश पांडे, विपिन सवानी, अविनाश गवेल, पिंटू तिवारी, संजय साहनी, प्रशांत तिवारीसुदीप मंडल, श्रीपाल यादव, रनजीत चौहान उपस्थित थे ।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button