बलरामपुर में 13 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार, सामरी पाठ पुलिस को बड़ी सफलता

बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 13 वर्षों से फरार माओवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।


कई मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से प्रकरण दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना तंत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि आरोपी झारखंड के भंडरिया क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सामरी पाठ लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button