छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Crime : दो बुजुर्ग मित्र आपस में बैठे थे, तभी एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दुर्ग। CG Crime जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सांतरा में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिनदहाड़े हुए इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम सांतरा में राजेंद्र ठाकुर 55 वर्ष और गेंदलाल ठाकुर साथ में बैठे थे। उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। जिसके बाद राजेंद्र ठाकुर ने गेंदलाल ठाकुर से गाली गलौज करने लगा। जिससे आवेश में आकर गेंद लाल ठाकुर ने कुल्हाड़ी से राजेंद्र ठाकुर के पीठ पर हमला कर दिया। जिससे राजेंद्र ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर थाना पाटन स्टाफ मौके पर उपस्थित होकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button