सड़क पर अनगिनत व अनियंत्रित ट्रेलर और अन्य वाहन का कब्जा हो रही है दुर्घटना
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा :-
जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लिबरा के मुख्य मार्ग में शासकीय प्राइमरी स्कूल के पास रोड में अघोषित पार्किंग के रूप में 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक OD16A9469 को खड़ा कर दिया था वही
दूसरा ट्रेलर क्रमांक-OD15A7376 को आकर आज सुबह करीब 6:00 बजे लगभग खड़ी वाहन को पिछे की तरफ से आ कर टकराने से दुर्घटना हो गया । आलम यह है की ट्रेलर वाहन विगत 3 दिनों से सड़क पे खड़ी है । बताया जा रहा है की सूरज सिदार नामक ड्राईवर खड़े करके कहीं चला गया है जो दुर्घटना को बुलावा दे रहा है ।
इस घटना का क्षेत्र के प्रेस रिपोर्टर को जानकारी देते हुए लिबरा के समाजिक कार्यकर्ता दयानंद पटनायक(अध्यक्ष- ट्रेलर संग-रायगढ़ ) ने इसकी निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से निवेदन किया है की इस तरह के अघोषित पार्किंग पर तत्काल ऐसे गाड़ियों के ऊपर चलानी कार्रवाई करनी चाहिए
बड़ी संख्या में ट्रेलर वाहन एवं अन्य डम्फर वाहन ओभर लोड लेकर मनमानी तरीके से वाहन चला रहे है जिसके कारण आये दिन दुघर्टना हो रही है ।
शासन-प्रशासन के तरफ से कई बार कम्पनी के उच्च अधिकारियो के संज्ञान दिया गया है। परंतु आज तक इस विषय में कम्पनी द्रारा कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया
इस बात से जनता भलीभांति परिचित हैं कि यह सब मिली भगत के कारण वजह से सड़क पर भारी वाहन खड़ा करने से लापरवाही पूर्ण घटनाएं घटित हो रहा है।












