छत्तीसगढ़न्यूज़

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

⏺️ सुनवाई उपरांत 02 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में अगली तिथि दी गई।

——000——-
➡️दिनांक 23.05.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 11 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 03 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये इसमें से 02 प्रकरणों में आपसी समझौता किया गया, 01 प्रकरण में अगली तिथि दी गई। अन्य 04 प्रकरण में केवल 01 पक्ष उपस्थित आये, शेष 04 प्रकरणों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं आये।
➡️परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में मामलों की सुनवाई में काउंसलर/सदस्य श्रीमती लता श्रीवास्तव, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती उषा सोनवानी, सुश्री अनुपा तिर्की एवं महिला सेल से उप निरीक्षक रश्मि थॉमस, म.आर. 487 कमली पैंकरा, म.आर. 720 अरूणा तिर्की उपस्थित थे।
——00——

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button