परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर उत्सुक दिखे जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के विद्यार्थी

कुनकुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का लाइव प्रसारण जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी में भी हुआ। इस अवसर पर पीएम मोदी को सुनने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि उनके पालकों को भी पढ़ाई व एग्जाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त रहते हुए बिना घबराए परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र दिया।

[img-slider id="274450"]

विद्यार्थियों के मन में पढ़ाई, सिलेबस और परीक्षा की तैयारी को लेकर अनेक तरह के प्रश्न होते हैं, जिनका जवाब आज उन्होंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से जाना। पीएम ने विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, अभिभावकों के अलावा शिक्षकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button