
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Urban Body Election 2021) की गुंज सुनाई देने लगी है. आचार संहिता लगने के बाद 10 जिलों के सभी 15 निकायों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है, लेकिन इस बीच चुनाव ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. निकाय चुनाव में 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी. कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह फैसला लिया गया है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने यह निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा है कि यथा संभव 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों की मतदान में फिल्ड ड्यूटी नहीं लगाई जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान में जिन कर्मियों की ड्यूटी लगने वाली हो सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हों.
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा है कि यथा संभव 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों की मतदान में फिल्ड ड्यूटी नहीं लगाई जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान में जिन कर्मियों की ड्यूटी लगने वाली हो सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हों.
20 दिसंबर को होगी वोटिंग
आपको बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी. वहीं तीन दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे. जिन 15 होने वाले हैं वहां के कुल 370 वार्डों में आम चुनाव और 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों में उप चुनाव होंगे. इसमें से 3 वार्डों के उप चुनाव (रायगढ़ वार्ड क्र 9, धमतरी (आमदी वार्ड क्र 14) और कांकेर (भानुप्रतापपुर वार्ड क्र 9) में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 25 नवंबर को होने के बाद तत्काल जारी किया जाएगा.
जानें क्या है पूरा चुनावी कार्यक्रम
10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव
इनमें से चार बड़े नगर पालिका निगमों में होंगे चुनाव
बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरोदा और रिसाली नगर पालिका में होंगे चुनाव
पांच नगर पालिका परिषद सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़ में होंगे चुनाव
छह नगर पंचायत – प्रेम नगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में होंगे आम चुनाव
27 नवंबर से ऑनलाइन नामांकन
निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहना है कि 27 नवंबर से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे. उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म ही भरना होगा. इसके बाद उसका प्रिंट आउट लेकर उसे स्कैन कर अपलोड करना होगा और ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट आरओ के पास जमा करना होगा. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि 11 जिलों के 17 वार्ड में उपचुनाव भी होंगे. इस पूरे निवार्चन में 7 लाख 78 हजार 420 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 87 हजार 530 है और महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 90 हजार 843 है.




