पाण्डुका अँचल में नम आंखों से किया गणेश विसर्जन

*पाण्डुका अँचल में नम आंखों से किया गणेश विसर्जन
*रजनकटा में विध्नहर्ता श्री गणेश  की भव्य शोभायात्रा निकाल कर किया गया विसर्जन।
*गरियाबंद भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
पाण्डुका। ग्राम रजनकटा में विभिन्न चौक चौराहों  और प्रमुख स्थानों में विराजित विध्नहर्ता श्री गणेश जी का विसर्जन  किया गया। ग्यारह दिनों तक गणेश उत्सव  के उत्साह और उमंग के बाद गणपति को भक्तों ने भाव विभोर होकर नम आँखों से विदाई दी। बाजे गाजे के साथ रंग गुलाल की बौछार के साथ श्री गणेश उत्सव समिति शीतला पारा के युवाओं एवम समस्त ग्रामवासियों द्वारा गणेश जी की मूर्ति को पूरे गांव  में भ्रमण कराने के पश्चात् शीतलामाता मंदिर प्रांगण के पास तालाब में गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इसी प्रकार शान्ति नगर, बजरंग चौक रजनकटा के युवा साथियों द्वारा शाम को भव्य झांकी निकाल कर विसर्जन किया गया। जिसमे मुख्य रूप  लक्ष्मीकांत यादव, चेतन निषाद, प्रेमचंद, मुरारी, हिमांशु, सुरेश, योगेश्वर, चेतन साहू, शेषनारायण साहू, रेखराम साहू, रामकृष्ण, नीलमणी, सुनील, चित्रसेन, कुंदन, टिकेश्वर, चूड़ामणि, नीलकमल, सुमित, अज्जु, बिज्जु, चूड़ामणि साहू, पूनम, लालसिंग,देव आनंद ,गजेंद्र निर्मलकर उमाशंकर साहू ओम सिंह दीवान यादराम , नीलकमल, गुलाब, बबलू, छोटू, खरक  राम साहू, द्रोण, भूपेंद्र साहू,  ढलेंद्र, त्रिभुवन बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button