न्यूज़रायगढ़

फग्गन सिंह कुलस्ते ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना,रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के बैनर तले वृक्षारोपण भी किया


केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब राज्य में बीजेपी की सरकार भी तब विकास तेजी से होता था। जब से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है विकास कार्य रुका हुआ है। छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास स्वीकृत किया गया है जिसमे 10 लाख आवास बन चुके हैं। 6 लाख आवास नहीं बना है। भूपेश सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में कोई खास काम नहीं कर पाई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भोगना पड़ेगा छत्तीसगढ़ की जनता करारा जवाब देगी और फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कुलस्ते जी ने कहा की इनकी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेतु को काल्पनिक मानती थी।हमे खुशी है भूपेश सरकार रामकथा का आयोजन करा रही है परंतु इनकी कथनी और करनी का अंतर सारा देश जान चुका है।एक वे है जो भक्ति का आडम्बर कर रहे है और एक हमारी भक्ति है जो राम मंदिर के स्वपन को साकार होता देख पा रहें है।
आज की प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,कार्यक्रम के संयोजक सुनील रामदास,कार्यक्रम प्रभारी आलोक सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा,सारंगढ़ जिला भाजपा के प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया उपस्थित रहे।

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के बैनर तले वृक्षारोपण संपन्न

पत्रकार वार्ता में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं सुनील रामदास ने आज अंश होटल के प्रांगण में बड़े पौधे का रोपण किया।द्रौपदी फाउंडेशन प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष हजारों पौधे का रोपण करती आई है। सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन संकल्पित है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button