न्यूज़

IND vs SA 1st ODI Live Score: भारत पार्ल के मैदान पर 25 साल में पहली बार हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से हराया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम से उम्मीद थी कि कम से कम फॉर्मेट बदलने के बाद वो अपना खेल बदलेगी हालांकि ऐसा हुआ नहीं. बोलैंड पार्क में भारत की मजबूत टीम ने साउथ अफ्रीका (India vs South Africa, 1st ODI) के आगे घुटने टेक दिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 296 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. हालांकि शिखर धवन और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाकर टीम को कुछ उम्मीद थी लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारत की चुनौती मानो समाप्त ही हो गई. शिखर धवन ने 79 रन बनाए और विराट कोहली ने 51 रनों की पारी खेली. अंत में शार्दुल ठाकुर ने भी नाबाद अर्धशतक लगाया लेकिन वो टीम की हार नहीं टाल पाए. भारत इस हार के साथ ही 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया और अब उसे जीत के लिए अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे.

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रासी वान डर डुसै रहे जिन्होंने 96 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए. टेंबा बावुमा ने भी 110 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की बात करें तो लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी और फेहलुकवायो ने 2-2 विकेट लिए. एडेन मार्करम और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला. डेब्यू करने वाले मार्को यानसन को कामयाबी नहीं मिली. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए. अश्विन को एक कामयाबी मिली.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button