11th March 2026
छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सहायता के लिए चलाई जा रही है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों को लाभ मिलेगा… पढ़िए पूरी खबर कौन-कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

शिल्पकार और कारीगरों को मिलेगी प्रमाणपत्र और आईडीकार्ड के जरिए पहचान


जशपुरनगर 16 दिसंबर 2023/ भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के रूप में केंद्रीय योजना संचालित की जा रही है। 16 अगस्त 2023 को कैबिनेट में लिए गए फैसला अनुसार पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाई जा रही है।
योजना के तहत 13000 करोड़ रु के बजट का प्रावधान किया गया है। जिसमें 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल है। शिल्पकार और कारीगरों को प्रमाणपत्र
और आईडीकार्ड के जरिए पहचान मिलेगी। पहले चरण में 1 लाख रु तक की और दूसरे चरण में 2 लाख रु तक की सहायता महज 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जायगा। योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण, टूलकिट लाभ, डिजिटल लेनदेन के लिए इंसेंटिव और मार्केटिंग सपोर्ट मिलेगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंट, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तीकार, मोची, राज मिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली का जाल बनाने वाले को लाभ मिलेगा।

Related posts

CG News : खेल खेल में बढ़ा नॉलेज बेटे शिवालिक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पर हुआ दर्ज

ADMIN DESK

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कोरेनार गोठान के दौरा किया जहा पूरे गोठान में अनियमितता/अव्यवस्था पाया —

Aapki Aawaz

ब्रेकिंग न्यूज़ :- टीवी टावर के सामने मेडिकल कॉलेज रोड पर दो मोटरसाइकिल ओ में जबरदस्त भिड़ंत…

Aapki Aawaz

Leave a Comment