छत्तीसगढ़

प्रेमनगर का अनूठा प्रेमी : पहले छात्रा को मारी गोली, फिर खुद का भेजा उड़ा लिया..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
सूरजपुर। सरजपुर जिले के प्रेमनगर कालेज में पढ़ने वाले BSC के एक छात्र ने एक तरफा प्रेम में एक छात्रा को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। घटना में छात्र की मौत हो गई जबकि छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के अम्बिकापुर ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर की BSC फायनल ईयर की छात्रा अनामिका साहू रोज की तरह शनिवार को कालेज पहुँची थी और केम्पस में सहेलियों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान मृतक छात्र संजय भगत वहां पहुँचा और उसकी सहेलियों को वहां से भागने को बोलते हुए कट्टा निकाल कर अनामिका पर फायर कर दिया। जिससे वहाँ अफरा तफरी मच गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक ने खुद को भी गोली मार ली। युवक ने अपने माथे पर गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्रा को पेट में गोली लगने से घायल हो गई। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ईलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई तो वहीं घटना की सही वजह जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button