न्यूज़

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर युकां प्रदेश सचिव रोशन पंडा 6साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लैलूंगा –छत्तीसगढ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोशन पंडा को संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने आदेश जारी करते हुए 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दे कि रोशन पंडा विधायक चक्रधर सिंह के निजी सहायक के तौर पर विगत 5 वर्षों से कार्य कर रहे थे। वही संगठन ने विधायक चक्रधर सिंह को लैलूंगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी न बनाए जानें के कारण लगातार संगठन की छवि धूमिल करने में लगे हुए थे। विगत 5 वर्षों से सत्ता की मलाई खाने के बाद अचानक से संगठन के आदेश के विपरीत कार्य करने के कारण संगठन ने अनुशासनात्मक कार्यवाही की।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button