पालको की सहमति के बाद खुला सरकारी और प्राइवेट स्कूल

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

पालकों से मिली सहमति के बाद सोमवार से जिले में अधिकांश सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूल पढ़ाई के लिए खोल दिए गए। वहीं निजी स्कूलों में हाई व हायर सेकेंडरी खोल दिए गए।

करीब 16 माह बाद खुले स्कूलों में कोविड नियमों के तहत बच्चों को मास्क लगवाकर और शारीरिक दूरी के साथ कक्षाओं में बच्चों को बिठाया गया। स्कूलों में शिक्षक ने बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रवेश दिया। स्क्रीनिंग में सभी बच्चे स्वस्थ्य मिले। स्कूलों में दर्ज संख्या के हिसाब से लगभग 50 फीसद से अधिक उपस्थिति रही। और छात्र छात्राओं को कोविड नियमों के साथ कक्षा में बिठाया गया और पढ़ाई शुुरू कराई गई। इसके साथ ही आफलाइन के साथ ही आनलाइन पढ़ाई भी कराई जा रही है। स्कूल के पहले दिन निजी और सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों को तिलक लगाकर इससे पूर्व बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग भी गई। वहीं, बच्चों को प्रवेश के साथ ही पुस्तकों का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button