पिकनिक मनाने बंगाल गई महिला के साथ गन प्वाइंट पर सामूहिक बलात्कार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से इंसानियत को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। नए साल के अवसर पर शनिवार (1 जनवरी 2021) को पिकनिक मनाकर लौट रहे एक समूह को हथियारबंद आरोपितों ने कोलकाता-बासंती हाईवे पर रोक लिया फिर गाड़ी से महिला को जबरदस्ती नीचे उतारकर और उसके साथ गन प्वाइंट पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को अरेस्ट गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद कुमारजाल के स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची मीनाखान पुलिस ने उपचार के लिए महिला को अस्पताल में एडमिट कराया। पीड़िता की शिकायत पर मीनाखा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में जिन 6 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है और उन सभी की आयु लगभग 20 साल बताई जा रही है। रविवार (2 जनवरी 2021) की सुबह पुलिस ने जिन आरोपितों को पकड़ा है, उनके नाम सलाम सरदार, हबीबुर मुल्ला, शरीफुल गाजी, सुरजीत मंडल, बकिबिल्लाह तराफदार और रकीबुल इस्लाम बताए गए हैं।

इन सभी को बसीरहाट जिला अदालत (Basirhat district court) में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने तमाम आरोपियों को पुलिस ने 13 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं पीड़िता की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। एक बार उसके स्वस्थ होने के बाद उसका बयान रिकॉर्ड कराने के लिए पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a review