छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

अज्ञात वाहन ने बाईक को मारा ठोकर  से एक कि मौके पर मौत दूसरा हालत गंभीर …

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आज शाम लगभग 4 बजे हुंकराडिपा चौक के पास केलो नदी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल तमनार पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक घरघोड़ा क्षेत्र के रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बाईक में सवार मृतक का नाम धनेश्वर राठिया पिता मोती राठिया उम्र 18 वर्ष निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा, घायल का नाम गोलू राठिया पिता विजय राठिया उम्र 19 वर्ष निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button