पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते राहत पाने के लिए लोग कोटरी नदी का ले रहे सहारा।

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–15.4.22

पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते राहत पाने के लिए लोग कोटरी नदी का ले रहे सहारा।

पखांजुर–
पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते राहत पाने के लिए लोग कोटरी नदी में जाकर गर्मी में नहाते हुए देखे जा रहे हैं। इन दिनों अधिक गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

शुक्रवार दोपहर को कोटरी नदी में युवा नहाते हुए गर्मी से राहत पाते देखे गए। नदी में नहाने के लिए आए विक्की सूत्रधार प्रेम विस्वास साहिल मजूमदार चैतराम मंडावी ने कहा कि इस गर्मी में पानी ही प्यास के साथ साथ शरीर को ठंडक पहुचता हैं
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लू और तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के आगे घरों में लगे एसी कूलर बेबस साबित हो रहे हैं। इस गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे सुबह से ही कोटरी नदी के शीतल पानी मे मौज मस्ती करते है ।नदी किनारे पिकनिक मनाने आये लोग भी अपने परिवारों के साथ नदी में स्थिर सीतल जल में नहाकर आनंद उठाते हैं । वही लोग कहते हैं इस गर्मी में हमारे लिए कोटरी नदी का पानी ही रायपुर फन सिटी है इसी का आनंद उठाते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button