छत्तीसगढ़न्यूज़

CG News : नदी की गहराई में उतरा किशोर, डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जगदलपुर। CG News जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुदालगांव के इंद्रावती नदी में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना से परिवार व मोहल्ले में शोक की लहर छा गई है।

बता दें कि ग्राम अघनपुर निवासी प्रशांत ठाकुर 17 वर्ष अपने घर के आसपास रहने वाले 3 अन्य दोस्तों के साथ कुदालगांव के इंद्रावती नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक प्रशांत गहरे पानी में चला गया। प्रशांत को डूबता देख उसके दोस्तों ने नदी से बाहर निकलकर मदद की गुहार लगाने लगे। जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर प्रशांत को खोजने नदी में उतर गए।

करीब आधा घंटा बाद प्रशांत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां से उसके शव को मेकाज लाया गया। परिजनों ने बताया कि प्रशांत ने 10वीं की परीक्षा दिया था। उसके रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था। प्रशांत अपने घर में सबसे छोटा था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button