छत्तीसगढ़

अभाविप रायगढ़ की नई जिला छात्रा प्रमुख बनीं राखी बोहिदार

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) छत्तीसगढ़ प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग राजिम में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

इसी क्रम में अभाविप रायगढ़ की कार्यकर्ता राखी बोहिदार को जिला छात्रा प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद रायगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राखी बोहिदार विद्यार्थी परिषद में लंबे समय से सक्रिय हैं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। उन्होंने पूर्व में नगर सह मंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया है। छात्र हितों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

अभाविप के माध्यम से वे लगातार छात्राओं के नेतृत्व विकास, शैक्षणिक समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता निभाती रही हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

अभाविप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राखी बोहिदार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जिले में छात्रा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button