क्राइमछत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़लैलूंगा

पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या,  पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया  गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छतीसगढ़ आपकी आवाज जिला रायगढ़


रायगढ़, 20 जून 2025 — लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में खेत की जमीन को लेकर उपजे विवाद में एक अधेड़ ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस गुत्थी को लैलूंगा पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (धरमजयगढ़) सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।


घटना का विवरण:

दिनांक 17 जून 2025 को ग्राम केशला के भैंसामुड़ा खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर लैलूंगा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बजरंग दास महंत (48 वर्ष) के रूप में हुई, जिनके सिर और शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे।

प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 101(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


जांच में हुआ बड़ा खुलासा:

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक बजरंग दास का ग्राम के ही अर्जुन दास महंत (60 वर्ष) से एक वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन जब बजरंग दास खेत पर काम करने गया था, तभी पहले से घात लगाए अर्जुन दास व उसका पुत्र राजकुमार महंत (27 वर्ष) ने उस पर टांगी और लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. अर्जुन दास महंत (60 वर्ष), निवासी ग्राम केशला
  2. राजकुमार महंत (27 वर्ष), पुत्र अर्जुन दास महंत

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


पुलिस टीम की भूमिका:

इस खुलासे में उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव,

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button