पीएम किसान सम्मान निधि का 30 जून तक ऐसे उठाएं डबल फायदा

2 Min Read

पीएम किसान की आठवीं या अप्रैल-जुलाई की किस्त देश के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। अगर आपको खाते में पैसा आने का एसएमएस नहीं मिला तो परेशान मत होइए, खबर में दिए गए नंबरों पर संपर्क किजिए। वहीं, पीएम किसान के तहत अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले हर हाल में करा लें ताकि इस साल की दोनों किस्त आपके खाते में आ जाए। पीएम किसान सम्मान निधि के नियमों के मुताबिक अगर आप जून में आवेदन कर देते हैं और आपका यह आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो जून या जुलाई में आपको 2000 रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद अगस्त में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट  में आ जाएगी। अभी देश के 11 करोड़ से अधिक लोगों को पीएम किसान की अप्रैल-जुलाई वाली किस्त का इंतजार है।

मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क 

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

बता दें कि मोदी सरकार साल में तीन बार इस स्कीम के तहत किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करती है। अगर कोई नया किसान इससे जुड़ना चाहता है और सरकार लगातार दो किस्तों की रकम पास कर सकती है। यानी अगर आपने 30 जून से पहले पीएम किसान योजना में आवेदन कर लेते हैं तो अप्रैल-जुलाई वाली किस्त जुलाई में मिलेगी और अगस्त की नई किस्त भी आपके खाते में आ जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment