पीड़ित खुशबू साहू ने शासन प्रशासन से गुहार विगत कई वर्षों से है बीमार

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=88215207296

.राजिम। गरियाबंद जिले के धर्म नगरी नगर पंचायत राजिम के मां शारदा वार्ड जहां कई वर्षों से अज्ञात बीमारी से पीड़ित बेटी खुशबू साहू की सुध लेने आज तक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जब उनकी दुख दशा की जानकारी गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक समाजसेवी मनोज पटेल को होते ही मुलाकात करने तत्काल उनके घर पहुंचे तो बिस्तर के नीचे बीमार तड़प रही बेटी को जब समाजसेवी ने देखा तो उनकी आंखों में आंसू की बूंद चिपकने लगे और उनके पिताजी अनूप साहू (54) वर्षीय को पूछने पर उन्होंने बताया कि 5वर्षों से मेरी बेटी बीमार है मैं खुद पीड़ित दिव्यांग हूं और घर में ही पड़ा रहता हूं मेरा खुद का तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ा हुआ है और मेरी बेटी तो अब मौत से जूझ रही है लेकिन मदद करने कोई हमारे घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं न हीं समाज के लोग भी मदद कर रहे है आखिर अपना दुख दर्द किसे सुनाए मेरी पत्नी हीराबाई अकेली मेहनत मजदूरी करके हम लोगों को जिंदा रखने के लिए लोगों को गिड़गिड़ा गिड़गिड़ा कर मदद मांगने लगी रहती है अब हमारे बेटी की स्थिति इतना बिगड़ती जा रही है जिसके चलते हम उन्हें शायद बचा पाएंगे समाजसेवी मनोज पटेल ने कहा भगवान ने मुझे कोई बड़ा आदमी तो नहीं बनाया हैं लेकिन फिर भी मैं अपने मेहनत प्रयास से शासन प्रशासन तक आपके परिवार की मदद के लिए केंद्र व राज्य सरकार से गुहार लगाऊंगा।

Share This Article
Leave a review