अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

सीएसईबी पुलिस द्वारा गुम बालिका को 48 घंटे के भीतर पता तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

दिलीप कुमार वैष्णव @आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – सीएसईबी चौकी में दिनांक 22/07/21 को प्राथी मुन्ना दास पिता मंथी़र दास निवासी मानस नगर जिला कोरबा चौकी उपस्थित आगर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनकी नाबालिग बहन उम्र 17 वर्ष दिनांक 26/07/21 के दोपहर 1:30 बजे ढोड़ी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से बिना बताए कहीं चली गई है, की रिपोर्ट पर सीएसईबी चौकी थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा गुम इंसान क्र.96/21 तथा अपराध क्रमांक 697/21 धारा 363 भादवी पंजीबद्ध कर तत्काल मामले के गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा मामले की गुम बालिका की सकुशल घर वापसी हेतु तत्काल निर्देशित किया गया। निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विवेक शर्मा एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को प्राप्त हुआ था।

उपरोक्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक साहेब राम खटकर, आरक्षक देव नारायण कुर्रे, महिला आरक्षक अमरौतीन कुर्रे द्वारा गुम बालिका के पतासाजी साइबर सेल के सहयोग से तुलसी नगर, गिरवा घाट की सकरी बस्तियों में पैदल घूम घूम कर किया गया। इस दौरान बालिका को पंप हाउस में आज दिनांक 28/07/21 को 1:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत बालिका को बालिका गृह कोरबा में सुरक्षित रखा गया है शेष विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button